काफी दिनों तक चर्चा के बाद अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। और अपनी पार्टियों के बीच सद्भाव को बरकरार रखते हुए भाजपा को 121 जनता दल यूनाइटेड को 122 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्देश दिया गया है। यह बताया जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड अपनी 122 सीटों में से 7 सीटें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को देगा। वही भारतीय जनता पार्टी 6 सीटें अपने कोटे से विकासशील इंसान पार्टी को देगी। इसके अनुसार भाजपा और जेडीयू 115-115 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे! वहीं इस बार नीतीश कुमार को एनडीए ने फिर से अपना नेतृत्वकर्ता चुन लिया है। दूसरी तरफ चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को सदैव के लिए अलविदा कह दिया है।
आज से अक्टूबर को मंगलवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, आरपी सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने इस प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होकर सीटों का ऐलान किया। वहीं दूसरी तरफ कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह कह दिया गया था कि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता के चित्र का प्रयोग लोक जनशक्ति पार्टी नहीं कर सकती। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि अगर आज रामविलास पासवान स्वास्थ्य होते तो ऐसी परिस्थितियां नहीं आती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ही कहा था कि मैं दोबारा दौहरा रहा हूं नीतीश कुमार ही हमारे सीएम कैंडिडेट होंगे !..हम फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे !…जेडीयू से हमारा गठबंधन 1996 से ही रहा है बीच के कुछ सालों को छोड़ दें तो जेडीयू और भाजपा का गठबंधन देश में सबसे पुराना गठबंधन है।



