मध्य प्रदेश में कई दिनों से राजनीतिक हलचल चल रही थी, इसी बीच आज साफ हो गया कि अब राज्य में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर जाएगी। इसके अलावा आज एक और खबर ने कांग्रेस की होली को बेरंग कर दिया है। 18 साल कांग्रेस में रहने के बाद पार्टी के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपना इस्तीफा सोनिया गाँधी को सौंप दिया है। ये इस्तीफा सिंधिया का अमित शाह के साथ पीएम मोदी से मिलने के बाद दिया गया है।
वहीं, इस्तीफ़ा देने के बाद सिंधिया को मीडिया के सवालों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन उन्होंने मुस्कुराकर हर सवाल को टाल दिया। यहाँ तक की उन्होंने कांग्रेस छोड़ने या बीजेपी में जाने वाले सवाल पर कोई भी जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ हैप्पी होली और थैंक्यू कहा। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह कहना ग़लत नही होगा कि बीजेपी एक बार फिर मध्य प्रदेश में सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है।
सिंधिया के इस्तीफा देने के बाद यह क़यास भी लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी राज्य में सरकार बनाने की तयारी में लग गई हैं। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि नियमों के तहत एक्शन लिया जाएगा। वहीं मध्य प्रदेश के राज्यपाल इस वक्त लखनऊ में हैं और वो 12 मार्च को वापस भोपाल आयेंगे। राज्यपाल सियासी हालात पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
Image Source: Tweeted by @JM_Scindia



