सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 15’ इस बार 6 महीनें तक होगा प्रसारित, मेकर्स ला रहे कई ट्विस्ट

रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 15 जल्द प्रसारित होने वाला हैं। यह शो अपने विवादित कांसेप्ट के कारण लोगों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित करता हैं। इस शो में आज तक कई बॉलीवुड सितारें और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर सेलिब्रिटीज नजर आ चुके हैं।

0
624

छोटे पर्दे का मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 15 जल्द प्रसारित होने वाला हैं। यह शो अपने विवादित कांसेप्ट के कारण लोगों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित करता हैं। इस शो में आज तक कई बॉलीवुड सितारें और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर सेलिब्रिटीज नजर आ चुके हैं। इस शो को खुद सलमान खान पिछले 10 सालों से होस्ट कर रहे हैं और इस बार भी शो के होस्ट सलमान खान ही हो सकते हैं। दरअसल मेकर्स सलमान को शो से निकालने की गलती नहीं कर सकते हैं, क्योंकि बिग बॉस की 50% ऑडियंस को सलमान खान की फैंस फ़ालोइंग में माना जाता है। इसी बीच खबर आ रही है कि बिग बॉस सीजन इस बार 6 महीने तक प्रसारित किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस पिछले तीन सीजन से एक्सटेंड किया जा रहा है, जहां बिग बॉस का नार्मल सीजन 3 महीने का होता है। वहीं हम पिछले तीन सीजन से देख रहे हैं कि मेकर्स इसे 4 महीने तक प्रसारित करते हैं। शो की लोकप्रियता को देखते हुए बिग बॉस शो के मेकर्स इस बार इसे 6 महीने तक प्रसारित कर सकते हैं। इसके साथ ही मेकर्स फैंस के बीच उत्साह बनाए रखने के लिए नए सीजन में हर एविक्शन के साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री कराने का प्लान बना रहे हैं।

हम आपको बता दें शो को सबसे पहले 12 कंटेस्टेंट्स के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। फिर 12 में से 8 एलिमिनेट हो जाएंगे और 4 टीवी पर आने वाले शो का हिस्सा बनते जाएंगे। शो में भाग लेने वालें कंटेस्टेंट को लेकर हमेशा नए-नए नाम सामने आते रहते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि इस शो में सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी पार्टिसिपेट कर सकती हैं। हालांकि अभी तक रिया की ओर से इस मामले पर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई हैं। वहीं सलमान शो को होस्ट करने वाले हैं, यह बात लगभग मेकर्स की ओर से फाइनल हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here