दिल्ली से हारने के बाद रोहित शर्मा की बड़ी मुसीबत, इस वजह से देना होगा 12 लाख का जुर्माना

आई पी एल 2021 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मुंबई की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की हार के साथ-साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बड़ा झटका लग चुका है। रोहित पर दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगा है।

0
521

आई पी एल 2021 के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की हार टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक बड़ी मुसीबत लेकर आई है। रोहित शर्मा पर दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। हालांकि आईपीएल 14 में मुंबई को चार मैचों में दूसरी हार मिली है और टीम चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। क्रिक बज वेबसाइट के मुताबिक मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर आईपीएल की गाइडलाइंस के मुताबिक स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। उन पर ये जुर्माना पहली बार उनकी टीम द्वारा निर्धारित समय में गेंदबाजी ना करने की वजह से ये जुर्माना लगाया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा दोबारा ऐसी गलती करते हैं तो उन पर 24 लाख का जुर्माना लगेगा।

मंगलवार को खेले गए आईपीएल मैच में सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 139 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा ने शानदार गेंजबाजी करते हुए 24 रन देकर चार विकेट विकेट लिए। पंत की अगुवाई में दिल्ली की टीम ने 138 रनों के लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। इस क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाज शिखर धवन के बल्ले से 45 रन निकले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here