आरजेडी नेता के विवादित बोल, बीजेपी के जनादेश को बताया बलात्कार

राष्ट्रीय जनता दल के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार की शपथ ग्रहण समारोह से पहले विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है,"भाजपा ने जनादेश का बलात्कार किया है और नीतीश उसी की पैदाइश हैं !"

0
534

भारत की राजनीति में विवादित बयान देने वाले नेताओं की कमी नहीं है। पूरब से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक हजारों ऐसे नेता है जो लगातार अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी जनता दल यूनाइटेड विकासशील इंसान पार्टी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त हुआ है। सोमवार लगभग 4:30 बजे नीतीश कुमार सात बिहार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। लेकिन उससे पहले ही राष्ट्रीय जनता दल बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह में विवादित बयान देकर फिर माहौल को गर्म कर लिया है। जगदानंद सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार धोखाधड़ी से मुख्यमंत्री बन जाते हैं, इस बार तो वह मुख्यमंत्री है ही नहीं। भाजपा की गोद में पढ़ने वाली, पूरी बिहार की जनता और बिहार के मतदाताओं के साथ जो भाजपा ने बलात्कार किया है, डकैती जनादेश किया है, उसी की पैदाइश है नीतीश कुमार ।”

जगदानंद सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एन आई से बातचीत करते हुए कहा कि यह सरकार जो बनने जा रही है यह सरकार बिहार के जनता द्वारा निर्वाचित सरकार नहीं है। यह लोग जनादेश के साथ डकैती करके, या उससे आगे जाकर कह सकते हैं, बलात्कार करके सरकार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Image Source: Tweeted by @ANI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here