गुरुग्राम, हरियाणा | देश की राजधानी दिल्ली के क़रीब बसे शहर गुरुग्राम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहाँ पर एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना गुरुवार देर रात की है जब रिटायर्ड पुलिसकर्मी रोशन लाल एक महिला के साथ लेन देन की बात करते हुए घर से बाहर निकल कर कहीं गए हुए थे।
गुरुवार देर रात पुलिस को एक फ़ोन कॉल से ये खबर मिली की सेक्टर 103 में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुँची पुलिस को जाँच में पता चला कि मरने वाले का नाम रोशन लाल है और वो पहले हरियाणा पुलिस में ही काम करता था। मृतक रोशन लाल ने समय से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और प्रॉपर्टी का काम करने लग गए थे। वो झज्जर के रहने वाले थे और गांव खरोड़ा के सरपंच भी थे।
जाँच में जुटी पुलिस को रोशन के घर वालों ने बताया कि गुरुवार की शाम को एक अज्ञात महिला उनके घर पर आई थी उस औरत और रोशनलाल में कुछ लेन-देन की बात चल रही थी। इसी बीच बात करते हुए वप उस महिला के साथ कहीं चले गए उसके बाद ही उनके मरने की खबर सामने आई।
पुलिस के मुताबिक़ रोशन लाल की हत्या के पीछे किसी क़रीबी का हाथ हो सकता है। जिस इलाक़े में रोशन लाल की हत्या हुई है, पुलिस वहाँ के सारे सीसीटीवी फ़ुटेज खँगालते हुए आरोपियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। साथ ही वो रोशन लाल के मोबाइल डेटा की मदद से उन सभी लोगों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है जिसके साथ उनका पैसे का लेन देन था।
Image Source: Aajtk



