अयोध्या में हुआ रामलीला का मंचन, धराशाही हुए सभी रिकॉर्ड्स, 18 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा रामलीला का मंचन

लक्ष्मण किला के प्रांगण में दूसरे साल फिर शुरू फिल्मी सितारों से सुसज्जित रामलीला मंचन के दूसरे दिन भगवान राम के जन्म, महर्षि विश्वामित्र का आगमन एवं ताड़का-सुबाहु वध लीला का मंचन किया गया। इस बार अयोध्या की रामलीला को देखने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है।

0
370
@indEmbMoscow

भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा रही है रामलीला। गांव-गांव और छोटे-छोटे शहरों से लेकर महानगरों में भी रामलीला का क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जब अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है तो अयोध्या की रामलीला भी प्रासंगिक हो चली है। लक्ष्मण किला के प्रांगण में दूसरे साल एक बार फिर फिल्मी सितारों के माध्यम से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। देवी सीता की भूमिका निर्वाह के लिए अभिनेत्री भाग्यश्री यहां शुक्रवार को पहुंचेगी। इसके पहले भगवान राम व लक्ष्मण के बाल स्वरूप की भूमिका के लिए स्थानीय कलाकारों को अवसर प्रदान किया गया।

वहीं रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी ने बताया कि पहले दिन ही 16 करोड़ दर्शकों का पिछला रिकॉर्ड टूट गया। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला मंचन के सजीव प्रसारण को 18 करोड़ दर्शक उपलब्ध हो गये। उन्होंने दूरदर्शन का धन्यवाद करते हुए कहा कि अयोध्या की रामलीला  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं प्रदेश के पर्यटन- संस्कृति व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के सहयोग व मार्गदर्शन से चल रही है। यह रामलीला मेरी मां फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बन गयी है जिसे भगवान श्री राम के भक्तों ने बनाया है। कोरोना काल में वह अपने घरों में बैठकर अयोध्या की रामलीला को दूरदर्शन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में देख रहे हैं। बताया गया कि अयोध्या की रामलीला प्रतिदिन सायं सात बजे से रात्रि दस बजे तक दूरदर्शन एवं डीडी भारती पर लाइव प्रसारित हो रही है। इसका पुन: प्रसारण पूर्वाह्न नौ बजे से मध्याह्न 12:00 डीडी भारती पर और अपराह्न तीन बजे से सायं छह बजे तक डीडी नेशनल पर भी हो रहा है।

कौन लोग निभा रहे हैं किसका किरदार?

अयोध्या की रामलीला के मंच पर फिल्म अभिनेता  शहबाज खान ने रावण की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं राजेश पुरी ने देवर्षि नारद की प्रभावशाली भूमिका का निर्वाह कर  अपने अभिनय की छाप छोड़ी। मेरी मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अंगद, सांसद रविकिशन परशुराम, सुपरस्टार बिंदू दारा सिंह हनुमान जी एवं विश्व प्रसिद्ध गायिका व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी माता शबरी की भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री भाग्यश्री माता सीता, रजा मुराद कुंभकरण, शक्ति कपूर अहिरावण, कैप्टन राज माथुर भरत व राहुल बुच्चर प्रभु श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे। टीवी स्टार राकेश बेदी बाली व अवतार  गिल  विभीषण के  किरदार में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here