कृषि सुधार अधिनियम के खिलाफ लगातार कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर चुकी है। इसी श्रंखला में कांग्रेस ने पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर रैली आयोजित करने का निर्णय लिया था और यह रैली कल पंजाब से होकर हरियाणा तक गई इसमें राहुल गांधी ट्रैक्टर पर दिखाई दिए और इस ट्रैक्टर में बैठने के लिए आलिशान सोफे पर बैठे हुए थे। और इन्हीं सोफों पर राहुल गांधी बैठे, नजारा जो भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने देखा तो उन्होंने राहुल गांधी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के लिए खरीदे गए लग्जरी विमान के लिए उनसे सवाल क्यों नहीं पूछा जाता? उसमें तो एक नहीं कई पलंग होंगे, पीएम ने उसे हजारों करोड़ रुपए में खरीदा है!” लेकिन इसका बीजेपी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा और बीजेपी ने उल्टा अब ट्रैक्टर पर सोफे वाली बात को एक मुद्दा बना लिया है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “जो विमान अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास है ,सिर्फ इसलिए नरेंद्र मोदी को भी ऐसा ही विमान चाहिये, इस पर लोगों के करोड़ों रुपये खर्च किए। हैरानी की बात है कि कोई व्यक्ति वीवीआईपी बोइंग 777 को खरीदने के लिए इतनी बड़ी रकम को नहीं देख रहा और कोई उनसे इस बारे में सवाल भी नहीं पूछ रहा लेकिन मेरे ट्रैक्टर की गद्दी पर नरेंद्र मोदी के शुभचिंतकों की निगाहें लगी हुई थीं। आपको बता दें यह नया विमान अमेरिका से आया है और उसका उपयोग भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति कर सकेंगे।
ट्रैक्टर रैली की तस्वीरों में देखा गया था कि राहुल गांधी ट्रैक्टर पर रखे एक क्रीम कलर के सोफे पर बैठे हैं, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह दूसरी ओर बैठे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल के सोफे पर रखी बिसलेरी की बोतल, उनके मखमली कुर्ते का भी जिक्र किया था। राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के विरोध में तीन दिनों की ट्रैक्टर रैली की शुरुआत रविवार को मोगा से की थी। कुछ लोग उन्हें भारत का “मिस्टर वीम ” कहकर भी संबोधित कर रहे हैं।



