पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक ने किया दावा, टोक्यो ओलंपिक में भारत डबल डिजिट में जीतेगा मेडल

भारतीय टीम की पूर्व पैरा एथलीट दीपा मलिक ने दावा किया है कि अगले साल टोक्यो ओलंपिक में देश के एथलीट डबल डिजिट में मेडल लेकर आएंगे। इस बार ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

0
405

भारतीय टीम की पूर्व एथलीट और 2019 में खेल रत्न पाने वाली दीपा मलिक ने दावा किया है कि अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत अब तक का अपना सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। अपने खेल और जज़्बे के दम पर देश के एथलीट इस बार ओलंपिक खेलों में डबल डिजिट में मेडल लेकर आएंगे। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन 2021 में 23 जुलाई से किया जाएगा।

दीपा मलिक ने भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के साथ चैट शो में बात करते हुए भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। दीपा ने कहा, “रियो ओलिंपिक में हमारी टीम में 19 खिलाड़ी थे। तब हमने दोगुने पदक 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज जीते थे। 2018 (एशियाई पैरा खेलों में) में हमारी टीम में 194 सदस्य थे और हमने 72 पदक जीते थे। अब टोक्यो में भारत पैरालिंपिक में डबल डिजिट में मेडल जीतेगा।’’

गौरतलब है कि दीपा मलिक ने 2016 रियो ओलंपिक खेलों में शॉट पुट की एफ-53 कैटेगरी में रजत पदक अपने नाम किया था। पिछले साल दीपा मलिक को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना गया था। इसके अलावा हाल ही में दीपा भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की अध्यक्ष चुनी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here