मिर्जापुर के कालीन भैया पहुंचे अपने गांव, देखकर लोग हुए दीवाने

बिहार की भूमि से आने वाले और बॉलीवुड में अपनी धूम मचाने वाले पंकज त्रिपाठी आज अपने गांव पहुंचे। जब उनकी सूचना उनके फैंस को लगी तो उनके गांव में उनके फैंस की भीड़ लग गई लोग सेल्फी लेने के लिए दीवाने हो गए। पंकज त्रिपाठी ने अपने मिलने वालों से कहा कि हम सभी को कोरोनावायरस से बच कर रहना होगा।

0
405
चित्र साभार: सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता,फिल्म फेयर से पुरस्कृत पंकज त्रिपाठी आज बिहार अपने गांव में नजर आए। अपने गांव में उन्होंने अपने संबंधियों से मुलाकात की। बिहार के गोपालगंज जिला बरौली के बेलसंड के मूल निवासी पंकज त्रिपाठी के पहुंचने की सूचना जब उनके चाहने वालों को मिली तो उनके गांव में सेल्फी लेने वाले लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पंकज त्रिपाठी ने अपने फैंस से कोरोनावायरस से बचने का निवेदन किया।

वही मौके पर उनसे मिलने पहुंचे भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता सत्येंद्र सिंह राजपूत से भी उन्होंने दूरियां बनाने की बात कही। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। हाथों को लगातार साबुन से धोते रहें। अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें। खासतौर खींचते समय नाक पर रूमाल टिशू पेपर जरूर लगाएं। जिन लोगों में कोल्ड तथा फ्लू के लक्षण हैं उनसे दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं या उसके आसपास हैं तो आपको मास्क अवश्य पहनना होगा।

सबसे जरूरी है कि आपस में दूरी बनाए रखें। क्योंकि अब कोरोनावायरस का नया रूप देखने को मिल रहा है। इसीलिए अब अधिक सावधानी की आवश्यकता भी है। हम आपको बता दें पंकज त्रिपाठी अपने गांव में 5 दिन रहने के बाद मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। पंकज त्रिपाठी के माता-पिता अभी भी गांव में रहते हैं। जिनसे वे मुलाकात करने के लिए आते रहते हैं पंकज त्रिपाठी और रिचा चड्डा की फिल्म शकीला क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं पंकज की फिल्म कागज जनवरी के पहले हफ्ते में आएगी। रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म के बहुत चर्चे हैं और लोग इस फिल्म को देखना भी चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here