अब टीवी से पढ़ाई पूरी करेंगे उत्तर प्रदेश के छात्र, योगी सरकार का अनूठा कदम

0
439

लखनऊ | लॉकडाउन के कारण छात्रों को पढ़ाई में ना पिछड़ना पड़े इस वज़ह से उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अनूठी पहल की है। प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं तथा 12वीं के छात्रों के लिए टीवी पर क्लासेस शुरू कर दी गयी है।। इसके जरिये अध्यापक छात्रों को टीवी के माध्यम से उनका कोर्स पूरा कराते नजर आ रहे हैं। इसका प्रसारण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाता है और फिर इसके बाद शाम को 4:30 से 6:30 के बीच दोबारा से भी प्रसारण किया जाता है।

कुम्हरावां इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा कुसुम, आयुषि, कृतिका और सिवानी ने बताया कि उन्होंने मोबाइल पर ऑन लाइन क्लास का प्रसारण देखा। कक्षाएं बहुत अच्छे से चलीं पहली कक्षा में आयुष्मान सर ने रासायनिक अभिक्रियाओं के बारे में पढ़ाया। उसके बाद निधी पॉलीवाल मैडम की इंटर की गणित की क्लास थी। उसके बाद पवन तिवारी सर ने गणित की क्लास ली जिसमे वास्तविक संख्याएं भाग एक के बारे में बताया। अंत में आयुष्मान सर ने 12वीं की क्लास के लेक्चर का प्रासरण हुआ। पहली बार यह व्यवस्था की गई पर काफी कुछ समझ में आया।

इसके साथ ही प्रदेश के अन्य विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं चैनल के बारे में जानकारी न होने के कारण निराश रहें। वह टीवी के सामने बैठकर रिमोर्ट से चैनल बदलते रहें पर उन्हें यह पता नहीं चल सका कि किस चैनल पर प्रसारण चल रहा है। लखनऊ डीआइओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह के मुंताबिक, पहला दिन था इस लिए कुछ बच्चों को चैनल खोजने में दिक्कत हुई। उनके शिक्षकों को बताया जा रहा है। आगे से यह दिक्कत नहीं होगी। जिन बच्चों ने क्लास अटैंड की वह काफी खुश हैं। नई व्यवस्था है इससे कम से कम बच्चों का कोर्स नहीं पिछड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here