शादी के महीनों बीत जाने के बाद भी नहीं मनी सुहागरात, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सहारनपुर में रहने वाले युवक-युवति के परिवार वालों ने धूमधाम से शादी कराई थी। वही शादी के 5 महीने बाद तक दुल्हन ने पति को अपने पास तक आने नहीं दिया था, जिसके बाद चौकाने वाला खुलासा हुआ।

0
410
प्रतीकात्मक चित्र

यूपी के मुजफ्फरनगर से बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नई नवेली दुल्हन पर पति और ससुराल वालों ने धोखा देने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की है। दरअसल 5 महीने पहले सहारनपुर में रहने वाले युवक-युवति के परिवार वालों ने धूमधाम से शादी कराई थी। वही शादी के 5 महीने बाद तक दुल्हन ने पति को अपने पास तक आने नहीं दिया था। हमेशा कोई ना कोई बहाना बना देती थी, जिसकी वजह से उसका पति काफी परेशान रहता था, जिसके बाद उसे शक हुआ कि कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें उसके किन्नर होने की सच्चाई सामने आई, जिसके बाद ससुराल वालों ने दुल्हन को तुरंत घर से निकाल दिया। इसी वजह से युवती तुरंत थाने पहुंची और अपने लिए इंसाफ की मांग की है। उसने अपने बयान में कहा कि उसके ससुराल वालों ने उसे काफी टॉर्चर किया है। उसके साथ मारपीट हुई है। उसे कई दिन तक बंधक बनाकर भी रखा गया है।

वहीं दूसरी ओर दुल्हन के आरोप के बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की और ससुराल वालों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पति ने पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को दिखाई और कहा कि युवती ने उसके साथ धोखा किया है। शादी के समय किन्नर होने की सच्चाई नहीं बताई और अब सच जानने के बाद वो उसके साथ रहना नहीं चाहता है। वही दुल्हन का कहना है कि वह अपने ससुराल वालों के साथ ही रहेगी। उसने कहा कि मायके वालों ने किन्नर होने की बात शादी से पहले ही बता दी थी, लेकिन फिर भी वह लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here