आज नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शाम 4:30 बजे शपथ लेंगे। डिप्टी सीएम के लिए अभी तक कोई नाम तय नहीं किया गया है। यह बताया जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इसके अलावा इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भी न्योता दिया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह को सादा रखने की उम्मीद की गई है। पहले नंबर पर नीतीश कुमार दूसरे नंबर पर तार किशोर प्रसाद और तीसरे नंबर पर रेणु देवी शपथ लेंगे। दोनों तरफ से 6-6 मंत्री शपथ लेंगे!
जनता दल यूनाइटेड के कोटे से नीतीश कुमार विजेंद्र यादव,नरेंद्र नारायण यादव,श्रवण कुमार,अशोक चौधरी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष मांझी शपथ लेंगे! वहीं भारतीय जनता पार्टी के कोटे से तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी,नंद किशोर यादव,मंगल पांडे,डॉक्टर प्रेम कुमार और विकासशील इंसान पार्टी से मुकेश सहनी शपथ लेंगे”
शपथ लेने वालों में दूसरे नंबर पर तार किशोर का नाम है। इसीलिए यह माना जा रहा है कि बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर हो सकते हैं। भास्कर अखबार के अनुसार शनिवार दोपहर सबसे पहले डिप्टी सीएम पद के लिए सुशील कुमार मोदी के जाने और तार किशोर प्रसाद की एंट्री की जानकारी दी गई थी, तार किशोर अभी इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।