आज बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा बीआईपी इन सभी दलों की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई या यूं कहिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने यह तय किया कि कौन सी पार्टी? कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी? इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दो प्रमुख दल जेडीयू को 122 और बीजेपी को 121 सीट दी जाती है। जिसमें से जेडीयू 122 सीटों में से 7 सीटें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को देगा, वहीं भारतीय जनता पार्टी 121 में से 6 सीटें वीआईपी पार्टी को देगी। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नीतीश कुमार तथा सुशील कुमार मोदी ने रामविलास पासवान को भी याद किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए तंज कसा और कहा, ” रामविलास पासवान अभी बीमार है !..मैं उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं!.. लेकिन यह भी बता देना चाहता हूं कि रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजने में जेडीयू का भी अहम योगदान है। जेडीयू की सहायता से ही राज्यसभा के सदस्य बने और आज लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कह रहे हैं कि हमने 15 सालों में कुछ भी नहीं किया है। नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के द्वारा दिए गए बयान पर कहा, ” जिसको जो बोलना है बोले, हम इसकी परवाह नहीं करते। हम तो सिर्फ काम करते हैं। किसी को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। इसी बात को लोग बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहे हैं यह बहुत ही हास्यास्पद लगता है। ”
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, ” रामविलास पासवान केंद्र में मंत्री है !..वह भी बीमार है जिसके चलते यह दिन देखना पड़ रहा है। अगर वे स्वस्थ होते तो ऐसा समय नहीं देखना पड़ता, बिहार में एनडीए एकजुट है !..यहां एनडीए में भाजपा जदयू हम और वीआईपी 4 दल है। हम चुनाव आयोग को लिखेंगे कि इन चार दलों के अलावा कोई अन्य पार्टी या निर्दलीय उम्मीदवार प्रधानमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल न कर सके!.. यदि ऐसा कोई करता है तो चुनाव आयोग विधि सम्मत उसके खिलाफ कार्रवाई करे। ” सुशील ने यह भी कहा कि हमारा चुनाव से पहले का गठबंधन है। चुनाव में चाहे जिस पार्टी को कितनी सीटें मिली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनेंगे।
इसमें कोई किंतु परंतु पर सवाल ही नहीं उठता। हमारा गठबंधन अटूट है। हाल ही के दिनों में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लोजपा में शामिल होने के सवाल पर भूपेंद्र यादव ने कहा था, ” हमारी पार्टी संविधान में स्पष्ट लिखा हुआ है कि अगर कोई व्यक्ति भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ता है तो वह पार्टी का सदस्य नहीं रहेगा।”



