26/11 के हीरो तुकाराम ओंबले के नाम पर रखा गया महाराष्ट्र में मिली नई मकड़ी की प्रजाति का नाम, जानिए क्या है पूरा मामला

26/11 के हीरो तुकाराम ओंबले के नाम पर महाराष्ट्र में पाई गई मकड़ी की एक नई प्रजाति का नाम रखा गया। इस प्रजाति का नाम आइसियस तुकारामी रखा गया।

0
616

26/11 के हीरो और आतंकवादी अजमल कसाब को कई गोलियां खाने के बाद भी जिन्दा पकड़ने में मदद करने वाले असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले के नाम पर मकड़ी की एक नई प्रजाति का नाम रखा गया है। मकड़ी की इस नई प्रजाति का नाम आइसियस तुकारामी रखा गया है। शोधकर्ताओं की एक टीम की ओर से छापे गए एक पत्र में आइसियस तुकारामी का सबसे पहले वर्णन किया गया है।

इस पत्र का उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य में मकड़ी की मिली दो प्रजाति जेनेरा फिनटेला और आइसियस के बारे में जानकारी देना है। शोधकर्ताओं ने बताया कि इन दोनों में से एक प्रजाति का नाम हमने 26/11 मुंबई अटैक के हीरो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले के नाम पर रखा है। उन्होंने आगे कहा कि ओंबले को 23 गोलियां लगी थीं और उसने आतंकवादी अजमल कसाब को पकड़वाने में मदद की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here