विधायक अदिति सिंह नहीं होंगी विधानसभा से बाहर, विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज की कांग्रेस की याचिका

कांग्रेस नेत्री आराधना मिश्रा की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें अदिति सिंह को विधानसभा से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए अनुरोध किया गया। इस याचिका को विधानसभा अध्यक्ष ने ठुकरा दिया है।

0
1144

राजस्थान में लगातार सत्ता संघर्ष जारी है इसी बीच उत्तर प्रदेश की विधानसभा से कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई है कांग्रेस की नेत्री आराधना मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष के को एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अदिति सिंह और राकेश सिंह को विधानसभा से बाहर कर दिया जाना चाहिए। यह दोनों ही नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थक माने जाते हैं और उनके करीबियों में इनकी गिनती होती है।

कई बार देखा गया है कि इन दोनों नेताओं ने पार्टी से अलग हटकर अपनी राय रखी है। कांग्रेस से बगावत कर चुकी अदिति सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेडेड सुरक्षा भी प्रदान की है और उन्होंने कई बार राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय को खुलकर रखा है। विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर अदिति सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, ” सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।”

रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह रायबरेली के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की पुत्री हैं। रायबरेली के हरचंदपुर से विधायक राकेश सिंह इस समय भारतीय जनता पार्टी में आ चुके हैं। यह एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के सगे भाई हैं।

Image Source: Tweeted by @NEWS9TWEETS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here