मध्य प्रदेश सरकार ने कंप्यूटर बाबा को भेजा जेल, 46 एकड़ गौशाला की जमीन पर किया था अतिक्रमण

उपचुनाव वाली 28 विधानसभा सीटों पर राज्य सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालने वाले नामदेव दास त्यागी और कंप्यूटर बाबा को मध्य प्रदेश प्रशासन ने बड़ा झटका दिया है। रविवार सुबह उनके आश्रम को जमींदोज कर दिया गया है।

0
498

मध्य प्रदेश के रहने वाले नामदेव दास त्यागी और कंप्यूटर बाबा को कौन नहीं जानता है? उप चुनावों के दौरान कंप्यूटर बाबा ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रचार किया था। मार्च में जब कांग्रेस विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था तब उन्होंने कहा था कि यह लोकतंत्र की हत्या है। अपने साथी साधुओं के साथ और चुनावों से पहले इन सभी विधानसभाओं में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालकर, कंप्यूटर बाबा ने इस्तीफा देने वाले विधायकों का विरोध किया था। यह बताया जा रहा है कि आज कंप्यूटर बाबा के गोमटगिरी स्थित आश्रम को जमींदोज कर दिया गया है। एयरपोर्ट रोड पर ग्राम जंबूरी हप्सी में आने वाले बाबा के आश्रम को जमींदोज करने के लिए 2 महीने पहले नोटिस जारी किया गया था। इसमें से 2 एकड़ जमीन पर पक्का निर्माण कर आश्रम बनाया गया। और वही गौशाला की 46 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया गया।

कुछ समय पहले जब उन्हें नोटिस दिया गया तो उन्होंने किसी भी प्रकार की कोई दस्तावेज पेश नहीं किये और इसके बाद प्रशासन ने इसे कब्जा करार देते हुए तोड़ने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही कब्जेदार पर 2000 रूपये का अर्थदंड लगाते हुए कब्जा खाली करने के लिए कहा था। लेकिन कब्जा खाली नहीं होने पर प्रशासन का समूह रविवार को यह कार्रवाई करने पहुंचा। कंप्यूटर बाबा ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह का विरोध भी किया था। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में एक मिर्ची यज्ञ भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here