मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हुए नाराज, ज्योतिरादित्य के आने से खड़ी हुई मुसीबत, मनाने में लगी पार्टी

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने बाद लगातार बीजेपी के सामने अपने पुराने नेताओं को खुश रखने की समस्या उत्पन्न हो गयी है। वहीं पार्टी उन नेताओं को खुश करने की कोशिश कर रही है।

0
820

कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार तो बनी, लेकिन इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत सारी समस्याएं भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण उत्पन्न हुईं। मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है जिसमें से 16 सीटें चंबल ग्वालियर संभाग में है। इस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी ग्वालियर चंबल संभाग में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद लगातार भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी इस बात से नाराज हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी इतना सम्मान दे रही है जितना उन्हें नहीं दिया गया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद ग्वालियर में रूठे लोगों के मनाने के लिए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा गए। पूर्व वित्त मंत्री जयभान सिंह पवैया लगातर ज्योतिरादित्य को लेकर विवादास्पद रूप लिए हुए हैं। पवैया खुल कर बोलते नहीं, लेकिन ट्वीट कर अपने इरादे स्पष्ट कर देते हैं। इन्हें साधने के लिए सीएम शिवराज से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक कोशिश कर चुके हैं। वीडी शर्मा ने ग्वालियर में जयभान सिंह पवैया से फिर मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने इस बात को गलत ठहरा दिया कि पवैया किसी बात को लेकर पार्टी से नाराज हैं। पार्टी के कुछ नेता इसलिए भी नाराज हैं क्योंकि 2018 के चुनाव में बहुत सारे विधायक ऐसे हैं जो पूर्व की शिवराज सरकार में मंत्री थे और वह उन लोगों से हारे थे जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर चुके हैं। अब ये सभी पूर्व विधायक और नेता अपने भविष्य के अवसर के लिए चिंता में हैं जो अब धीरे धीरे विरोध में तब्दील हो रहा है।

Image Attribution: Ministry of Power (GODL-India) / GODL-India

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here