लालू की बेटी के दिखे तेवर, सीएम को कहा – कुर्सी छोड़िए, पूर्व मंत्री को नरभक्षी भोंपू तक कह डाला

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या अक्सर विवादित बयान देती रहती है और उनका गुस्सा जो की शांत होने का नाम ही नहीं लेता।

0
704

रोहिणी आचार्य ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को निशाने पर लेने के बाद BJP और JDU के नेताओं को भी निशाने पर ले लिया। वो अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखती है 15 वर्षों से सत्ता में बैठकर क्या मक्खी मार रहे थे। एक भी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट ना लगा सके। क्या समुद्र को भी बिहार लाने का इरादा था या बिहार को ही प्रवासी मजदूरों की तरह समुद्र के किनारे भेजने का इरादा था।
जवाब दो कुर्सी कुमार या कुर्सी छोड़ दो।

रोहिणी ने सीएम को वाणप्रस्थ आश्रम में जाने की सलाह दी

मामला गर्मी में तब आया जब सुशील मोदी ने बुधवार को एक ट्वीट किया और उसमे लिखा तेजस्वी यादव ने जिन कोविड अस्पतालों की शुरुआत की है उसमे इलाज के लिए अपनी दो बहनों को रखा है। क्योंकि उनकी दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर है। बस फिर क्या था इतने में रोहिणी ने अपने ट्विटर अकाउंट से सुशील मोदी को चेता दिया।

उन्होंने सुशील मोदी को लिखा आज के बाद मेरी या मेरी बहनों का नाम लिया ना ये लिचर तो मुंह थुर देगे आके। भाग यहां से राजस्थानी मेंढक। वहीं एक दूसरे पोस्ट में लिखती है खबरदार आज के बाद तू या तेरे भोंपू, मेरी बहनों के बारे में बोला ना तो समझ लेना, जाकर अपनी सोकॉल्ड प्रोफेसर बीबी से (पता है कैसे बनी) पूछ लेना बेटियों से कैसे बात कि जाती है। और रोहिणी ने चेताया कि किस्मत अच्छी है वो यहां नहीं है नहीं तो अच्छे से इलाज कर देती।

यही नहीं उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वायरस तक बता डाला। लिखती है “सच में इस वायरस से बड़ा धूर्त और बहरूपिया कोई नहीं।”

सुशील मोदी ने कहां तेजस्वी यादव को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में बनाए मकानों को हॉस्पिटल बनाना चाहिए था। जहां गरीबों का मुफ्त इलाज होता। इसी ट्वीट के बाद रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर ट्वीट आने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here