लालू प्रसाद पर फिर बरसी जेडीयू, सांसद ललन सिंह ने कहा, भ्रष्टाचार करते शर्म नहीं आती, जेल में शर्म आती है

जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बड़ा हमला बोला। ललन सिंह ने कहा कि लालू की पुरानी आदत है। उनको भ्रष्टाचार करने में शर्म नहीं आती, जेल में रहना शर्मनाक लगता है।

0
433

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां अपनी ताल ठोक रहीं हैं। वहीं सत्ता और विपक्ष के बीच में लगतार आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी श्रृखंला में जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बड़ा हमला बोला। ललन सिंह ने कहा कि लालू की पुरानी आदत है, भ्रष्टाचार करने में उनको शर्म नहीं आती, जेल में रहना शर्मनाक लगता है।

ललन सिंह ने कहा कि PIL किसने दायर की इसका ज्ञान तो नहीं? उन्होंने कहा कि चारा घोटाले के एक मामले में लालू प्रसाद को 1998 में जेल हुआ था। बीएमपी के गेस्ट हाउस को जेल नोटिफाई कर लालू तब वहीं रह रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने तब टिप्पणी की थी कि जब जेल में सुरक्षा नहीं तो गेस्ट हाउस में कैसे सुरक्षा होगी? ललन सिंह ने लालू और उनकी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राजद को बिना दम की पार्टी करार दे दिया।

वहीं असद्दुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी बिहार विधानसभा में कूदने को तैयार है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमान ने बिहार की NDA सरकार को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि हम अन्य पार्टियों के साथ मिलकर इसे उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। मंगलवार को AIMIM ने अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। इन विधानसभाओं में कोचाधामन, किशनगंज, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कस्बा, अररिया, नरपतगंज, छातापुर, प्राणपुर, जाले, दरभंगा, सुगौली, भागलपुर, गया, पूर्णिया, धमदाहा, पीरो और मनिहारी की सीट शामिल है। बताया गया कि AIMIM, गैर एनडीए दलों से गठबंधन कर अन्य सीटों के लिए तीसरी सूची भी जारी करेगी। बता दें कि बिहार विधानसभा में कमरुल हुदा AIMIM के एकमात्र विधायक हैं। जिन्होंने पिछले साल किशनगंज सीट पर हुए उपुनाव में जीत हासिल की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here