क्या आपने शैतान की बाइबिल के बारे में सुना है? जानिए इससे जुड़ी कई रहस्मयी बातों के बारे में

शैतान की बाइबिल मूल बाइबिल से काफी अलग है। आज हम आपको इस बाइबिल से संबंधित कई रहस्यमी बातों के बारे में बता रहे हैं, जिसे सुनकर आपको काफी हैरानी भी होगी।

0
1068

The Devil’s Bible | बाइबिल ईसाई धर्म की सबसे पवित्र पुस्तक है। विश्व में सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक का रिकॉर्ड भी बाइबिल के नाम ही दर्ज है। बाइबिल में ईसा मसीह के जीवन चरित्र और उनके द्वारा किए गए चमत्कारों के बारे में लिखा है। आज जो बाइबिल पढ़ी जाती है, वह मूल बाइबिल से काफी अलग है। समय-समय पर बाइबिल में अलग-अलग लेखकों द्वारा संशोधन किए जाते रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऑरिजनल बाइबिल से अलग शैतान की बाइबिल (The Devil’s Bible) के बारे में सुना है?

आपको शायद यकीन ना हो, लेकिन यह बात पूरी तरह सच है। शैतान की बाइबिल नाम की चीज भी इस दुनिया में मौजूद है। इस बाइबिल में मूल बाइबिल की कई बातों का जिक्र किया गया है, लेकिन उसके साथ ही इसमें शैतान और राक्षसों के बारे में भी बताया गया है। शैतान को बुलाने के कई तरीके, शैतान की बाइबिल में लिखे हैं। शैतान की बाइबिल की शुरूआत में ही एक बड़ा शैतान का चित्र बना हुआ है, जिसके बाद ही इस शैतान की बाइबिल का नाम दिया गया।

कहा जाता है कि शैतान की बाइबिल (The Devil’s Bible) 12वीं और 13वीं शताब्दी के बीच लिखी गई है। यह बाइबिल अन्य पुस्तकों के मुकाबले काफी विशालकाय है। इसका वजन 85 किलो है, और इसे उठाने में लगभग 2-3 व्यक्तियों की जरूरत पड़ती है। यह पूरी किताब चर्म के कागजों पर लिखी गई है, अर्थात इस किताब के पन्ने जानवर की खाल से तैयार किए गए हैं। शैतान की बाइबिल में कुल 160 पेज हैं। शैतान की बाइबिल की खासियत ये है कि इसे केवल एक रात में ही तैयार किया गया है।

मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि शैतान ने एक साधू को वश में करके एक ही रात में इसे लिखवाई है। इस बाइबिल को देखकर शोधकर्ताओं और पुरातत्व विभाग के लोगों ने अंदाजा लगाया था कि इसे तैयार करने में 25 से 30 साल का समय लगा होगा। लेकिन जाँच करने पर पता चला कि यह बाइबिल एक ही व्यक्ति द्वारा लिखी गई है, क्योंकि पूरी बाइबिल में केवल एक ही व्यक्ति की हैंड राइटिंग है। इसके अलावा हैंड राइटिंग के अनुसार यह भी पाया गया कि इसे बहुत ही कम समय में तैयार किया गया है।

इन बातों से साफ है कि शैतान की बाइबिल (The Devil’s Bible) तैयार करने में कुछ काली शक्तियों का हाथ जरूर रहा होगा। इस बाइबिल में चांद, सूरज और स्वर्ग के चित्र बने हुए हैं। यह भी कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के पास यह बाइबिल होती है, यह उसके लिए अशुभ होती है और साथ ही इसे पढ़ने वाले व्यक्ति की कुछ ही दिनों में रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाती है। यह बाइबिल फिलहाल स्वीडन के राष्ट्रीय पुस्तकालय में मौजूद है। शैतान की बाइबिल से जुड़े अन्य रहस्य जानने के लिए कई बड़े वैज्ञानिक पिछले कई सालों से इस पर शोध कर रहे हैं।

और पढ़ें: 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here