ओलंपिक में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

0
531

देख ले संसार भारत शक्ति का अवतार है। आज भारत न केवल एक बड़ी आर्थिक महाशक्ति है बल्कि दुनिया के हर क्षेत्र में भारत ने अपना लोहा मनवा लिया है। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। भारत की तरफ से एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने दागा। भारतीय टीम पूरे मैच में कंगारू टीम पर हावी रही और लगातार अटैकिंग गेम को जारी रखा। कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय टीम ने 41 साल में पहली बार ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में अपना जगह बनाई थी।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 4-3 की जीत और बाद में मौजूदा चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन की आयरलैंड पर 2-0 की विजय से शनिवार को 41 वर्षों में पहली बार ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए लगातार तीन गोल दागकर टीम को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वंदना ओलंपिक में भारत की तरफ से गोलों की हैट्रिक लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गयी थीं।महिला खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि सेमीफाइनल में भी भारतीय हॉकी टीम बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here