असम्भव! 48 साल से नहीं सोए मोहनलाल, फिर भी कैसे जी रहे स्वस्थ और मस्त जीवन

आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं ऐसे व्यक्ति के बारे में जो पिछले 48 साल से 1 मिनट के लिए भी नहीं सोया है। उनकी धर्मपत्नी और उनकी बेटी भी महज 3 घंटे की नींद लेती है। और इसके बावजूद उस शख्स के शरीर में किसी भी प्रकार का कोई रोग नहीं है वह पूरी तरह स्वस्थ है।

0
554

हम सभी जानते हैं जिंदगी में नींद भी अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यदि कोई व्यक्ति समय से नहीं सोता या उठता है तो उसकी दिनचर्या में कोई न कोई फ़र्क पड़ने लगता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्य प्रदेश के रीवा के मोहनलाल 48 सालों से बिलकुल नहीं सोए हैं, इसके बावजूद वह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात तो यह है कि डॉक्टर भी उनके इस मर्ज का पता नहीं लगा पाए हैं। उनकी पत्नी और बेटी भी महज 3 घंटे सोते हैं। मोहनलाल ने दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े महानगरों के अस्पतालों में डॉक्टरों से अपनी इस अनोखी बीमारी का इलाज भी करवाया है परंतु बड़े-बड़े डॉक्टर भी उनकी बीमारी का पता नही लगा पाए हैं। ना सोने के बावजूद उनका शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होता है।

रीवा शहर के चाणक्यपुरी कालोनी के रहने वाले रिटायर्ड ज्वाइंट कलेक्टर 71 वर्षीय मोहनलाल द्विवेदी ने साइंस को पूरी तरह से हरा दिया है। मेडिकल साइंस का कहना है की हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन के 24 घंटे के दरमियान 6 से 8 घंटे नींद लेना बहुत ही आवश्यक है। लेकिन मोहनलाल द्विवेदी 48 सालों में एक पल के लिए भी नहीं सोये हैं।

मोहललाल का दावा- 48 साल से बिलकुल नहीं सोए

मोहनलाल ने दावा किया है कि वह पिछले 48 सालों से बिलकुल भी नहीं सोए इसके बावजूद भी उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नही हुई है। पूरी तरह से मस्त और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। और उनकी भी दिनचर्या आम इंसानों के तरह सामान्य है। मोहनलाल बताते हैं कि शुरुआती दिनों में उन्होंने यह समस्या किसी को नहीं बताई वह पूरी रात जागकर बिताते लेकिन आंखों में ना जलन होती और ना ही अन्य दैनिक क्रियाओं पर कोई फर्क पड़ता था। कुछ दिन बाद उन्होंने अपनी इस समस्या से घर के लोगों को अवगत कराया तो घर वालों ने पहले झाड़-फूंक कराया। बहुत सारे डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here