प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का ‘एक्शन मोड़’, अमित शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

0
277

प्याज की बढ़ती महंगाई ने हर किसी की नाक में दम कर के रखा है। हर दिन के साथ प्याज की बढ़ती कीमतें आसमान की ऊंचाइयों को छू रही हैं। संसद से लेकर सड़क तक, विपक्ष सरकार पर लगातार हमला बोल रहा है। वहीं दूसरी तरफ उपभोगताओं की मुश्किलें भी अब बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए सरकार ने इस मामले पर संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने हर स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। तमाम कोशिशों के बाद भी प्याज सस्ता नहीं हुआ तो अब गृहमंत्री अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

महंगे प्याज को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्रियों के समूह के साथ संसद में बैठक बुलाई। बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट सचिव राजीव गाबा और प्रधानमंत्री के सलाहकार पीके सिन्हा भी शामिल रहे। इस मामले पर खाद्य और आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान कहा बाजार में प्याज की बढ़ी कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस बार मॉनसून में एक महीने की देरी के कारण प्याज की बुवाई में देरी भी हुई और पिछले साल से कम रकबे में बुवाई हुई जिसके कारण उत्पादन घटा और नई फसल के भी बाजार में आने में देर हो रही है।

इसके अलावा राम विलास पासवान ने ट्वीट किया सरकार खुद भी NAFED और NCCF के जरिए विभिन्न जगहों पर और सफल, केन्द्रीय भंडार, मदर डेयरी आदि के काउंटरों से उपभोक्ताओं को सस्ता प्याज मुहैया करवा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here