भारत लगातार विकास कर रहा है इसके बारे में अब सारी दुनिया जानती है। आर्थिक क्षेत्र से लेकर आध्यात्मिक और खेल जगत से लेकर राजनैतिक स्तर तक चार और भारत अपना लोहा मनवा चुका है। वैश्विक स्तर पर भी भारत दबदबा विश्व के हर देश ने माना है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राजनयिक ने एक ऐसा दावा किया है जो भारत वासियों के लिए खुशियां लाने वाला है। अमेरिका के पूर्व राजनयिक रिचर्ड वर्मा ने कहा, ‘मैं आने वाले 2030 की तरफ देख रहा हूं, जब भारत हर क्षेत्र में आगे होगा। यह देश अधिक आबादी वाला है, यहां सबसे ज्यादा मध्यमवर्गीय लोग हैं। स्नातकों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सेना और अर्थव्यवस्था है। सबसे ज्यादा सेलफोन और इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग हैं। 60 करोड़ आबादी 25 साल से कम उम्र की है। कह सकते हैं कि यह देश युवाओं का है। ऐसी स्थिति में देश पूरी तरह संभावनाओं से भरा हुआ है।
भारत में अमेरिकी राजदूत रहे रिचर्ड वर्मा जिंदल यूनिवर्सिटी स्कूल आफ बैंकिंग एंड फाइनेंस में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की युवा आबादी के बल पर आप 2050 तक सभी लक्ष्य बेहतर तरीके से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व राजनयिक ने भारत और अमेरिका के अच्छे संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने ये भी कहा कि दो बड़े लोकतांत्रिक देश मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। इसके परिणाम भी बहुत ही सार्थक होंगे। वर्मा ने कहा कि मैंने भारत के हर राज्य की यात्रा की है, इन राज्यों में असीमित संभावनाएं हैं। यही कारण है कि मैं आप जैसे युवाओं को लेकर बहुत ही उत्साहित हूं।