बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो-यो हनी सिंह पर लगा घरेलू हिंसा का मुकदमा, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड में अपने गानों के लिए मशहूर पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह के ख़िलाफ़ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा क़ानून के तहत केस दर्ज़ करवाया है। पत्नी की शिकायत पर दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस भेजकर उनका जवाब तलब कर दिया है।

0
628
चित्र साभार: ट्विटर @asliyoyo

बॉलीवुड के मशहूर गायक हनी सिंह अब मुसीबतों में फंस चुके हैं। मशहूर सिंगर हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी की शिकायत पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह को नोटिस भेजा है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी ने यो यो हनी सिंह यानी ह्रदेश सिंह के ख़िलाफ़ प्रोटेक्शन ऑफ़ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायोलेंस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज़ किया करवाया है। केस मंगलवार को ही तीस हज़ारी कोर्ट की चीफ़ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष दर्ज़ हुआ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने हनी सिंह को जवाब देने के लिए 28 अगस्त तक का वक़्त दे दिया है। इसके साथ शालिनी तलवार के हक़ में अंतरिम आदेश भी पारित किया गया है, जिसमें हनी सिंह को दोनों की संयुक्त प्रॉपर्टी से दूर रहने के निर्देश दिये गये हैं।

हनी सिंह की पत्नी ने सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप शालिनी ने हनी सिंह समेत उनके माता-पिता और बहन पर लगाया है। कोर्ट से शालिनी ने कहा कि उनका स्त्रीधन उन्हें वापस मिले और जो प्रॉपर्टी उनके और हनी सिंह के नाम है, उसे बेचने पर भी रोक लगाई जाए। हनी सिंह और शानिली तलवार ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद साल 2011 में शादी रचाई थी। सिख रीति-रिवाज से दिल्ली के फॉर्महाउस में दोनों ने शादी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here