महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कहा- ओबीसी आरक्षण नहीं लागू कराया तो राजनीति से हो जाऊंगा रिटायर

महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन करते समय प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले पर उन्होंने कहा है कि यदि मैंने ओबीसी आरक्षण लागू नहीं कराया तो इस राजनीति से संयास ले लूंगा।

0
691
चित्र साभार: ट्विटर @Dev_Fadnavis

महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण को लेकर लगातार राजनीति तेज हो चुकी है। आज इसी मामले में प्रदर्शन करने के कारण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गिरफ्तार भी किया गया। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) के लिए आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर राज्य भर में ‘चक्का जाम किया। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो स्थानीय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को लागू करेंगी और अगर वो ऐसा नहीं कर सके तो वो राजनीति से रिटायर हो जाएंगे।

आपको बता दें कि वेराइटी स्क्वायर चौक पर प्रदर्शन के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार लोगों को यह कहकर बरगला रही थी कि वो यह मुद्दा संसद में उठाएगी। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि यह मुद्दा राज्य स्तर पर हल किया जा सकता है। राज्य सरकार कानून बनाकर स्थानीय निकायों में आरक्षण को लागू कर सकती है।

पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि सरकार ओबीसी आरक्षण को हासिल करने में नाकाम रही, जो कि समुदाय के उत्थान के लिए आवश्यक है। मुंडे ने ये आरोप भी लगाया कि जब ओबीसी आरक्षण संबंधी मामला अदालत में लंबित था, तब राज्य सरकार सहकारी क्षेत्र में चुनाव सहित विभिन्न चुनावों को टालती रही और अदालत ने जब आरक्षण समाप्त कर दिया, उसे बाद ही चुनावों की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि ‘हम मांग कर रहे हैं कि ओबीसी आरक्षण बहाल किया जाए और तब तक कोई चुनाव नहीं होना चाहिए। हम चाहते हैं कि सरकार चुनाव स्थगित करने की मांग को लेकर हमारे साथ मिलकर चुनाव आयोग से संपर्क करे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here