पाकिस्तान में भारतीय दूतावास पर खतरे की आशंका, भारत ने जताया विरोध

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग पर बड़े खतरे की आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है। इसी कारण भारत ने उच्चायोग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

0
395

पाकिस्तान और भारत के बीच हालात अब अच्छे नहीं हैं इस बात की जानकारी पूरे विश्व को है। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद के साथ-साथ वैश्विक नियमों का उल्लंघन करता रहता है। पाकिस्तान की राजधानी में भारतीय उच्चायोग पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार भी भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठा रही है। पाकिस्तान सरकार के समय पर भारत सरकार ने अपना विरोध दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मई के अंतिम सप्ताह में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर हाई सिक्योरिटी जोन यानी राजनय एंक्लेव में कुछ गतिविधियां हुई थी। भारतीय उच्चायोग के बाहर लोगों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में एक गाड़ी आकर रुकी। जिसमें से लोगों को PPE किट समेत कोविड-19 राहत सामग्री के बॉक्स उतारते देखा गया।

इन तस्वीरों के पीछे भारतीय उच्चायोग दिखाई दे रहा था। आपको बता दें जिस स्थान पर यह तस्वीरें खींची गई वहां पर तस्वीरों को क्लिक करना अवैध है। जानकारी के अनुसार उन लोगों के साथ वहां कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे जिससे यह संदेह पैदा हो गया कि स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से ही यह कार्य हुआ है। भारतीय अधिकारियों ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान से आधिकारिक तौर पर जांच के लिए कहा हालांकि उस घटना के पीछे का मकसद अभी तक सामने नहीं आया है। आपको बता दें उच्चायोग में बिना अनुमति के किसी भी पाकिस्तानी को प्रवेश नहीं मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here