मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी को मिला “भारत रत्न डा.भीमराव अम्बेडर अवार्ड”, संक्रमण के दौरान मददगार के रूप में आये सामने

हिन्दी सिनेमा के प्रमुख कलाकार और अभिनेता सुनील सेट्टी को "भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। सुनील शेट्टी को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार शाम को राजभवन में पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

0
612

हिन्दी सिनेमा के प्रमुख कलाकार और मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया। हम आपको बता दें अभिनेता सुनील शेट्टी ने कोरोना संक्रमण के दौरान बहुत सारे लोगों की मदद की थी। सुनील शेट्टी को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार शाम को राजभवन में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान सिर्फ 25 लोग मौजूद थे। यह बताया जाता है कि सेट्टी ने लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर महिलाओं के सशक्तिकरण की बात की थी इसके अलावा उन्होंने डब्बा वालों के घर का खाना पहुंचाया था। जब सुनील शेट्टी को भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर पुरुस्कार मिला तो उन्होंने कहा,”जिन चीजों पर ध्यान जाता है उन्हें न करें, लेकिन याद रखने वाली चीजें करें… दे और भूल जाएं… स्वीकार करें और हमेशा याद रखें।”.

सूत्रों के अनुसार यह खबर मिली है सुनील सेट्टी ने खेड़ और मालवाल के शिविरों में चावल, दाल, चीनी, आटा और तेल के किट पहुंचाए । सुनील शेट्टी भारतीय फ़िल्मों के एक अभिनेता, निर्माता और व्यापारी है। जिन्हे हिंदी सिनेमा में हमेशा अभिनय करते हुए देखा गया है। इन्हें इस काम को करते हुए 25 साल से भी ज्यादा हो चुका है और अब तक ये 110 फिल्मों से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। सेट्टी ने सबसे ज्यादा काम मारधाड़ और हँसाने वाली फिल्मों में किया है। इन्होंने हिन्दी के साथ-साथ मलयालम, तमिल और अंग्रेजी भाषा के फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए इनका 5 बार नामांकन हो चुका है और एक बार जीत भी चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here