जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू बने कैग, एक दिन पहले ही दिया था उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा

जम्मू कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को कम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया, कैग नियुक्त किया गया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को इसके आदेश जारी किए हैं। जीसी मुर्मू ने एक दिन पहले ही कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था।

0
441

जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एक दिन पहले ही जीसी मुर्मू ने केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। उनकी जगह पर अब मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उप राज्यपाल बनाया जाएगा। जीसी मुर्मू अब से कम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया ( कैग ) होंगे। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में गुरुवार को जानकारी सार्वजनिक की थी। मुर्मू ने बुधवार को उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था और राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था।

जब से जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी थी तब से लेकर आज तक मुर्मू ही केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल थे। राजीव महर्षि को साल 2017 में CAG नियुक्त किया गया था। इनका कार्यकाल तीन साल का रहा। कैग की नियुक्ति तब तक के लिए होती है जब तक इस पर बैठा व्यक्ति 65 वर्ष का नहीं हो जाता। राजीव महर्षि 8 अगस्त को 65 साल के हो जाएंगे और अब राजीव की जगह लेंगे जीसी मुर्मू।

जीसी मुर्मू के स्थान पर अब केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल होंगे पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा। यूपी 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद उनका नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा था। मनोज सिन्हा मोदी सरकार में रेल राज्य मंत्री और संचार मंत्री रह चुके हैं। हालांकि वह पिछले साल गाज़ीपुर सीट से लोकसभा चुनाव हार गए थे इसीलिए उन्हें 2019 मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली थी।

और पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here