World Emoji Day: कभी सोचा है कि आखिर क्यों होता है EMOJI का रंग पीला ?

0
872

आज कल whatsapp के अलावा अलग-अलग प्लेटफार्म पर 800 से ज्यादा emoji है। हम सभी को मेसेज का reply भेजने में अपनी भावनाये दर्शाने के लिए भी इनका उपयोग करते है। बात करते समय इमोटिकॉन या इमोजी भेजने का बड़ा शौक होता है। दुनियाभर के कई लोग हैं जो इमोजी से बड़ा प्यार करते हैं और इमोजी के बिना उनकी बातें अधूरी रह जाती हैं। और इसके लिए इमोजी उनकी पहली पसंद होते हैं। खुशी, गम, उत्साह जैसे इमोशंस जताने के लिए इन इमोजी का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये पीले ही क्यों होते हैं। आपने देखा होगा ज्यादातर इमोजी पीले रंग के ही होते हैं लेकिन अब सवाल उठता है आखिर क्यों?

आज हम वही कारण आपको बताने जा रहे हैं। वैसे इमोजी के पीले रंग के पीछे कई कारण बताए जाते हैं। ज्यादातर लोगों का मामना है कि ये रंग खुशी का प्रतीक होता है। वही एक तर्क ये भी है की इमोजी का रंग व्यक्ति के स्कीन टोन से मिलता-जुलता बनाया गया है। लेकिन स्किन कलर का इमोजी बनाने पर कहीं वो रंग-भेदी ना लगे। इसी के साथ कुछ लोगों का कहना है कि पीला चेहरा हंसता और खिलता हुआ लगता है, इसलिए इमोजी का रंग पीला होता है।

इसी के साथ कुछ लोगों के द्वारा ऐसा भी तर्क दिया जाता है कि हंसता हुआ चेहरा पीले बैकग्राउंड पर ज्यादा बेहतर दिखता है। इतना ही नही चाहे स्टिकर्स हो या गुब्बारे उनका भी रंग अधिकतर पीला होता है। वैसे जब हम सभी अपनी भावनाओं को चेहरे से नहीं दिखा पाते हैं तब इमोजी फास्ट, आसान और सही तरीके से काम करता है। ऐसे में इमोजी को सबसे बेहतरीन भी माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here