केजरीवाल सरकार के सभी दावे हुए फेल, यमुना नदी में जहरीले झाग की मोटी परत खोल रही है आम आदमी पार्टी की पोल

दिल्ली की यमुना नदी में अब जहरीले झागों की मोटी परत देखी जा रही है। जिसे देखकर यह साफ लग रहा है कि दिल्ली सरकार के द्वारा यमुना को साफ करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

0
626

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के सभी दावे अब फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। कोविड 19 का कुप्रबंधन तथा प्रवासी मजदूरों का पलायन पहले ही केजरीवाल सरकार की पोल खोल चुका था। लेकिन अब यमुना नदी में दिखाई दे रही जहरीले झागों की परत भी केजरीवाल सरकार की नाकामियों से पर्दा हटा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से साफ पानी और फ्री बिजली का वादा किया था। लेकिन जिस तरह से यमुना नदी प्रदूषित हो रही है उसे देख कर तो लगता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने वादों को चुनावों के बाद भूल जाते हैं। पीने लायक पानी देने की बात तो बहुत दूर जब यमुना में ही जहरीले झाग उठ रहें हो! तो लोगों को पीने योग्य पानी क्या मिलेगा?

इससे पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने वादों को हकीकत में न बदलने के कारण ट्रोल होते रहे हैं। कुछ समय पहले तक आम आदमी पार्टी के द्वारा बहुत दावे किए जा रहे थे लेकिन जब एक आरटीआई के माध्यम से पूछा गया कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले कुछ सालों में कितने अस्पतालों का निर्माण कराया है। तो लोगों को उत्तर मिला शून्य….पूरी दिल्ली को फ्री वाईफाई देने का वादा सिर्फ चुनावी जुमला साबित हुआ अभी तक इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here