लेह हिल काउंसिल चुनाव के आये चुनावी नतीजे, भाजपा ने हासिल की 15 सीटों पर जीत

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आज 26 अक्टूबर 2020 को स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के चुनावी नतीजे घोषित हुए। जिनमें 15 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीती है।

0
739

कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद लद्दाख और जम्मू कश्मीर 2 केंद्र शासित प्रदेश बने। वहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 26 अक्टूबर 2020 को लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। कुल 26 सीटों पर आज वोटों की गिनती प्रारंभ हुई, शाम तक सारे नतीजे जनता के सामने थे। यह बताया जा रहा है कि 15 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को विजय मिली है। वहीं कांग्रेस के खाते में 9 सीटें गईं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी 2 सीटों पर जीते हैं।

लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार यहां पर मतदान हुआ है। इससे पहले कई पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। लेकिन एक प्रतिनिधिमंडल ने अमित शाह से मुलाकात करके यहां पर फिर चुनाव संपन्न कराएं। इस इलेक्शन में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल किया गया। 23 अक्टूबर को यह मतदान पूरा हुआ जिसमें लगभग 54 हजार से अधिक वोट डाले गए। यहां भाजपा और कांग्रेस सभी 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कुल 23 उम्मीदवार निर्दलीय भी चुनावी मैदान में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here