आज से बिहार में पहले चरण की 71 सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 अबकी बार तीन चरणों में होने हैं। चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों पर प्रचार का दौर आज यानी सोमवार को खत्म हो जाएगा। इन सींटों पर 28 अक्टूबर को मतदान होना है। पहले चरण में आठ मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मोकामा के बाहुबली प्रत्‍याशी अनंत सिंह पर भी सबों की नजरें रहेंगी।

0
364

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 अबकी बार तीन चरणों में होने हैं। चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों पर प्रचार का दौर आज यानी सोमवार को खत्म हो जाएगा।

इन सींटों पर 28 अक्टूबर को मतदान होना है। पहले चरण में आठ मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मोकामा के बाहुबली प्रत्‍याशी अनंत सिंह पर भी सबों की नजरें रहेंगी।

बिहार चुनाव पर इस बार पूरे देश की नजर बनी हुई है क्योंकि भारत में कोरोना काल में यह पहला चुनाव हो रहा है। आपको बता दें कि पहले चरण की 71 सीटों पर कुल 1064 प्रत्याशी हैं जिनकी किस्मत का भविष्य 28 अक्टूबर को बिहार की जनता लिखेगी।

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार एवं शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा समेत राज्य सरकार के आठ मंत्रियों की परीक्षा होनी है। पहले चरण में जिन अन्य मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है, उनमें शैलेश कुमार, जय कुमार सिंह, संतोष कुमार निराला, रामनारायण मंडल, विजय कुमार सिन्हा एवं बृजकिशोर बिंद हैं।

आपको बता दें इस चरण में 375 प्रत्याशी करोड़पति हैं। यानी प्रत्येक तीसरा प्रत्याशी करोड़पति है। इनमें सबसे ज्यादा प्रत्याशी राजद के हैं।

सबसे दिलचस्प मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी के बीच होना है। मांझी अपनी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उदय नारायण चौधरी राष्‍ट्रीय जनता दल के टिकट पर मैदान में हैं।

इसके साथ ही मोकामा विधानसभा क्षेत्र पर भी खास नजर रहेगी। यहां से बाहुबली अनंत सिंह मैदान में हैं। अनंत सिंह पहले नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे। लेकिन नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने के बाद में लालू प्रसाद यादव के विरोध के कारण उन्‍हें पार्टी से बाहर जाना पड़ा। फिर, उन्‍होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और मोकामा के विधायक बने। इस बार के चुनाव में इनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here