डॉ. लालजी प्रसाद ने साधा मायावती पर निशाना, बोले, “मायावती को लव जिहादियों की चिंता है, लेकिन दलितों की नहीं”

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने निशाना साधते हुए कहा है, "मायावती को लव जिहादियों की चिंता है,लेकिन दलितों की नहीं… आने वाले विधानसभा चुनाव में दलित मायावती का जवाब देंगे!"

0
631

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों ने लव जेहाद पर कानून बनाने का निर्णय ले लिया है उत्तर प्रदेश के कैबिनेट ने इस अध्यादेश को मंजूरी दी उसके बाद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी इस पर हस्ताक्षर कर दिए इसी बीच उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ लालजी प्रसाद निर्मल ने मायावती पर निशाना साधा है उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है, “मायावती को क्या यह जानकारी है कि लव जिहाद की ज्यादा शिकार आर्थिक रुप से कमजोर और दलित जातियां ही होती हैं। क्या इन जातियों को सम्मान से जीवन जीने का हक नहीं है। मायावती को यह तय करना चाहिए कि वह लव जिहादियों के साथ हैं या हाशिए के समाज के साथ। डॉ. निर्मल ने यह भी कहा है कि लव जिहाद ने सबसे अधिक दलित और अति पिछड़ी जातियों को नुकसान पहुंचाया है।”

हम आपको बता दें सोमवार को बसपा अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर पार्टी की मंशा को जाहिर किया। मायावती ने ट्वीट किया, “लव जिहाद को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आपाधापी में लाया गया धर्म परिवर्तन अध्यादेश अनेक आशंकाओं से भरा है जबकि देश में कहीं भी जबरन व छल से धर्मांतरण को ना तो खास मान्यता और ना ही स्वीकार्यता है। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में कई कानून पहले से ही प्रभावी हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here