धोनी की बेटी ने गिटार के साथ गाया गाना, फैंस से खूब मिल रहा है प्यार

0
693

भारतीय टीम के सबसे चहेते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से ही मैदान से दूर हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। भले ही धोनी नीली जर्सी में इन दिनों नजर न आ रहे हों लेकिन धोनी इस समय पूरी तरह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल धोनी पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ किसी बर्फीली जगह पर छुट्टी मना रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) भी वेकेशन्स एन्जॉय कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले जीवा और धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में धोनी और जीवा बर्फ के साथ काफी मस्ती करते नजर आ रहे थे।

इसी बीच धोनी की बेटी जीवा (Ziva Dhoni) का एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को खुद धोनी ने शेयर किया है। वीडियो में जीवा गिटार के साथ अंग्रेजी गाना गाती नजर आ रही हैं। इस विडियो में जीवा ‘लैंड ऑफ हारमनी’ सॉन्ग गुनगुना रही हैं। इस विडियो को पोस्ट करते हुए धोनी ने कैप्शन दिया, ‘बर्फ उसका (जीवा) बेस्ट लेकर आई है।’ धोनी ने इस विडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और फैन्स जीवा के इस प्यारे से सॉन्ग को खूब इंजॉय कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनिवार को धोनी और जीवा का स्नोमैन वाला विडियो भी पोस्ट किया था। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि धोनी अपने परिवार के साथ किस जगह छुट्टी मना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here