लगातार कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों की ओर से कृषि सुधार अधिनियम का विरोध किया जा रहा है। अब इसके विरोध में कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी खुद जमीन पर उतर चुके हैं. राहुल गांधी ने ट्रैक्टर रैली के आयोजन में भाग लिया और ट्रैक्टर चलाकर हरियाणा जाने की मांग पर अड़ गए। राहुल गांधी के इस काफिले को हरियाणा पुलिस ने रोका और कहा कि सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं को ले जाने की परमिशन नहीं है। ऐसे में पुलिस ने रैली को रोक दिया यहां पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई और राहुल गांधी धरने पर बैठ गए। उसके बाद राहुल गांधी ने कहा, “वे हिलेंगे नहीं इंतजार करेंगे, 1 घंटे, 5 घंटे, 24 घंटे, 100 घंटे, 1000 घंटे, 5000 घंटे करेंगे !.. कुछ देर बाद राहुल को 100 कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा में एंट्री दे दी गई। ”
ट्रैक्टर एली पंजाब के पटियाला से हरियाणा बॉर्डर पर पहुंची कुछ जगह पर राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाते देखें, रैली में उनके साथ हरीश रावत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी उपस्थित थे। पुलिस इस ट्रेक्टर रैली की वीडियोग्राफी करेंगी ! कुमारी शैलजा ने करनाल, कुरुक्षेत्र के डीएम से यात्रा की इजाजत ली, रैली की नहीं !..हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राहुल गांधी को हरियाणा आने से रोका नहीं जाएगा।
Image Source: Tweeted by @INCIndia



