CM योगी ने 23 लाख मजदूरों को दी सौगात, खाते में भेजी 230 करोड़ की राशि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संकट से जूझ रहे 23.2 लाख मजदूरों के खातों में 230 करोड़ की राशि भेजी है। प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को 1000 रुपये की आर्थिक राशि मुहैया कराई गयी है।

0
659
चित्र साभार: ट्विटर @CMOfficeUP

कोरोना काल में भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पंजीकृत श्रमिकों के लिए लगातार कई बड़ी सौगातों की घोषणा कर रही है। हाल ही में दिहाड़ी मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 23.2 लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में 230 करोड़ रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की है। दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों को आर्थिक स्तिथि से निपटने के लिए योगी सरकार की ओर से भरण पौषण के लिए 1000 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गयी है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर एक बैठक भी आयोजित की। बैठक में खुद CM योगी ने पांच श्रमिकों को खुद 1000 रुपये की राशि के चेक सौंपे।

मजदूरों को ये राशि देने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा श्रमिकों ने अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले सवा साल से कोरोना के खिलाफ लगातार जारी जंग में श्रमिकों ने हमेशा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इसका मुकाबला किया है। श्रमिक हितों की रक्षा करते हुए कोरोना संक्रमण की चेन को कमजोर करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। श्रमिकों को ये राशि देने के अलावा मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीकरण के लिए पोर्टल का शुभारंभ भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here