उत्तराखंड में विरोधियों पर बरसे भाजपा अध्यक्ष, बोले, “भाजपा को छोड़कर सभी दलों में है परिवारवाद”

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस समय उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आज उन्होंने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें परिवारवाद नहीं है।

0
334
चित्र साभार: ट्विटर @JPNadda

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी की विशेषताओं का बखान किया।भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस समय उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है,जो पार्टी परिवार बनकर खड़ी हुई है।आज एक तरफ भ्रष्टाचार है, अनाचार है, व्यक्तिवाद और परिवारवाद है।वहीं, दूसरी तरफ मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद है, जनता की चिंता है,अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का काम है,विकास के साथ नये आयाम स्थापित करने हैं और देश को आगे बढ़ाने की इच्छा है।”

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने संबोधन में कई प्रमुख बातें कहीं। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने हाल ही में अलग-अलग प्रदेशों में हुए उपचुनावों का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा, “हाल ही में देश में हुए उपचुनाव में गुजरात में आठ की आठों सीटों में भाजपा विजयी हुई। उत्तर प्रदेश में सात सीटों में छह सीटें, मध्य प्रदेश में 28 में से 21 सीटें भाजपा ने जीती।कर्नाटक में दो में से दो सीटें और तेलंगाना में एकलौती टीआरएस की सीट भाजपा ने जीती।”

जगत प्रकाश नड्डा ने इस कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की विशेषताओं को लोगों के सामने रखा।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किस प्रकार भारत में कई बड़े-बड़े कार्य हुए हैं उनके बारे में भी लोगों को बताया? कोरोना संक्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने किस प्रकार लोगों की सेवा की है?इसके बारे में भी जेपी नड्डा ने लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति को भी मुख्यधारा में लाना चाहती है। हम आपको बता दे कुछ समय बाद ही उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए इस समय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही ताकत लगा रही है। ऐसे में देखना यह होगा क्या भगवान भोलेनाथ की भूमि पर दोबारा भगवा धारियों की सरकार बनेगी?या झूठे वादे करने वाले लोग एक बार फिर उत्तराखंड की जनता को छलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here