भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा अब पश्चिम बंगाल को फतह करना चाहती है। पश्चिम बंगाल की गद्दी पर भारतीय जनता पार्टी का कोई मुख्यमंत्री बनना चाहती है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी कई सालों से प्रयास कर रही है और उनका यह प्रयास सफल हुआ, जब भारत में 2019 के लोकसभा चुनाव हुए और भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में 18 सीटें प्राप्त हुई।
अब यह बताया जा रहा है कि बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है, “ममता बनर्जी सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी 5 दिसंबर को 1 करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम का नाम रखा गया है, “आर नोय अन्याय” जिसका अर्थ होता है अब अन्याय और नहीं।” उनका कहना है कि राज्यभर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए घरों का दौरा करेंगे और पत्रक वितरित करेंगे और कैसे लोगों को केंद्रीय किसान सम्मान निधि योजना तथा आयुष्मान रोजगार योजना जैसी सुविधाओं से वंचित किया गया यह भी बताएंगे?
हम आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल फतह करने के लिए पश्चिम बंगाल को 5 टुकड़ों में बांट दिया है जिसमें भारत के कई प्रदेशों के संगठन मंत्रियों को भाजपा को जिताने के लिए कार्यभार सौंप दिया गया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भारत के गृह मंत्री अमित शाह आर लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं।