आवारा पशुओं पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान, अपनी इच्छाओं के बारे में भी किया खुलासा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आवारा पशुओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि आगे राजनीति में उनकी क्या बनने की इच्छा है?

0
73
चित्र साभार: ट्विटर @kpmaurya1

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी है। भाजपा चाहती है कि हर हाल में एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लगातार प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं। वहीं कई केंद्रीय मंत्रियों को भी पार्टी की ओर से प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या किसानों के लिए लगातार मुसीबत बनकर आ रही है। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माना कि उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की बड़ी समस्या है। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कहा, ‘ये समस्या है। ग्राम पंचायत स्तर पर इसका हल कर रहे हैं। ये आज की समस्या नहीं है, बल्कि वर्षों पुरानी है। पहले की सरकारें इसका निस्तारण करवाने के लिए गो वंश को कटवा देती थीं। हम गो वंश को बचाने के साथ-साथ किसानों की भी मदद करेंगे। पंचायत स्तर पर गोशाला बनवा रहे हैं।’

मैं भाजपा का आम कार्यकर्ता हूं : केशव प्रसाद मौर्य

केशव मौर्य ने आगे चुनाव के बाद अपने पद को लेकर भी बयान दिया। बोले, ‘मैं भाजपा का आम कार्यकर्ता हूं और भाजपा का कार्यकर्ता कोई इच्छा व्यक्त नहीं करता है। संगठन का आदेश ही हमारे लिए सर्वोपरी होता है। चुनाव के बाद हो सकता है मुझे डिप्टी सीएम ही बनाया जाए या फिर संगठन में कोई दायित्व मिल जाए। जो भी पार्टी का फैसला होगा वो मान्य होगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here