महाराष्ट्र की राजनीति में आ सकता है बड़ा भूचाल, मुंबई कांग्रेस ने लिखा सोनिया गांधी को खत

महाराष्ट्र में मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्व बंधु राय ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाडी सरकार के रवैए पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ शिवसेना तथा एनसीपी के द्वारा साजिश रचने का आरोप लगाया है।

0
375
चित्र साभार: ट्विटर @INCMumbai

महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बङा परिवर्तन होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र में इस समय महाविकास आघाडी की सरकार है, जिसमें शिवसेना राष्ट्रवादी कांग्रेस तथा कांग्रेस पार्टी गठबंधन में है। इसी बीच सोनिया गांधी के नाम मुंबई कांग्रेस ने पत्र लिखा है,जिससे अब महाराष्ट्र की सियासत में कोई बड़ा भूचाल आ सकता है। महाराष्ट्र में मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्व बंधु राय ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास आघाडी सरकार के रवैए पर सवाल उठाए हैं। सोनिया गांधी को पत्र लिखकर विश्व बंधु राय ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को अनदेखा किया जा रहा है और सरकार सिर्फ एनसीपी तथा शिवसेना चला रही है।

महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस पार्टी ने 1 वर्ष में क्या खोया और क्या पाया? शीर्षक से सोनिया गांधी को लिखे पत्र में मुंबई कांग्रेस महासचिव विश्व बंधु राय ने कहा है, “मुंबई कांग्रेस के महासचिव का कहना है कि महाराष्ट्र की एनडीए सरकार का 1 साल पूरा हो गया है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी उद्धव ठाकरे सरकार में सहयोगी के तौर पर बनी हुई है। शिवसेना और एनसीपी महाराष्ट्र में सरकार चलाने की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि NCP दीमक की तरह कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने में लगी हुई है।”

अपने इस पत्र में विश्व बंधु राय ने यह भी कहा है, “कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों को महाराष्ट्र सरकार में बड़ी संख्या में जमीनी स्तर पर संगठन का कोई काम नहीं मिल रहा है।आम जनता के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्रियों के विभाग का पता नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा,”हमारे सहयोगी दल सोची समझी रणनीति बनाकर हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादों पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। पार्टी से पलायन रोकने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने आवश्यक है। शिवसेना और एनसीपी को गठबंधन धर्म पर चलने के लिए हिदायत दिए जाने की भी जरूरत है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here