19Kg वाली रसोई गैस पर बड़ी छूट, अब इतने में मिलेगी गैस

0
511

इस महामारी के दौरान आम जनता के जेब पर जोर ना पढ़े। इसलिए LPG ने अहम फैसला लिया है। LPG के कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 1 जून से कुछ बदलाव किए गए है। 122 रुपए सिलेंडर पर अतिरिक्त कटौती कि गई है। लेकिन वही बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दे की पहले 19 किलो के सिलेंडर का दाम 1595.50 रुपए थी लेकिन अभी 1473.50 रूपए में मिलेगा। इस कटौती से जनता को राहत कि सांस मिलेगी।

राज्यों के अनुसार है कीमत

LPG के दाम राज्‍य दर राज्‍य बदलते रहते हैं। दिल्‍ली में इसके दाम 1473.50 रुपए हो गए हैं। जबकि मुंबई में 1422.50 रुपए हैं। वहीं Kolkata में 1544.50 रुपए और चेन्नई में 1603 रुपए प्रति 19 किलो सिलेंडर हैं।

सब्सिडी वाले सिलेंडर में कोई भी बदलाव नहीं किया गया था, अप्रैल में 10 रुपए की कटौती हुई थी। आज दिल्ली में एलपीजी का दाम 809 रुपए है। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिया गया। इसके बाद 25 फरवरी को LPG सिलेंडर के दाम 794 रुपये हो गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।

वही पेट्रोल और डीजल के दाम पर कोई भी राहत देखने को नहीं मिल रही है। दिल्ली में डीजल 23 पैसे और पेट्रोल 27 पैसे तक महंगा हुआ है। पेट्रोल और डीजल का भाव सुबह 6 बजे निर्धारित होता है। इनके दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरी खर्चे जोड़ने के बाद यह दोगुने के करीब पहुंच जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here