सोशल मीडिया पर यूजर ने दुपट्टा ना पहनने का पूछा कारण, अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया करारा जवाब!

मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने साल 2007 में सीरियल 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। उन्हें अब किसी पहचान की मोहताज होने की जरूरत नहीं है। दिव्यांका ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सीरियल किये है।

0
613
चित्र साभार: ट्विटर @Divyanka_T

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने साल 2007 में सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। उन्हें अब किसी पहचान की मोहताज होने की जरूरत नहीं है। दिव्यांका ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सीरियल की है। इसी बीच वह कोविड-19 के दौरान ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन की शूट के लिए केप टाउन गई है, जहां से वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपने प्रशंसकों के संपर्क में बनी हुई है। हालांकि इसी बीच अभिनेत्री फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल दिव्यंका त्रिपाठी दहिया अपने बेबाक अंदाज के लिए इंडस्ट्री में जानी जाती है और इसका उदाहरण उन्होंने फिर पेश किया है।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार दिव्यांका पिछले दिनों क्राइम पेट्रोल के एक सीजन को होस्ट कर रही थी. उसमें दिव्यांका के पहनावे को काफी पसंद किया गया था। इसी बीच जब एक मीडिया वेबसाइट ने दिव्यांका का एक आर्टिकल पब्लिश किया तो उस पर एक यूजर ने अभिनेत्री से पूछ लिया कि आखिरकार वह शो के दौरान दुपट्टा क्यों नहीं पहन रही थी. जिसके बाद अभिनेत्री ने बड़ी समझदारी के साथ उस यूजर को करारा जवाब दिया है। उस यूजर के सवाल पर अभिनेत्री ने लिखा – ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डालें। कृपया खुद की और अपने आस-पास की लड़कों की नियत सुधारें, ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाये। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।’

हम आपको बता दें य़ह मामला यहीं नहीं रुका दिव्यांका के जवाब पर एक अन्य यूजर ने उन्हें टोकते हुए लिखा – , ‘अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी सीधा उनकी नियत पर सवाल उठा दिया। क्या मालूम वो आपके फैन हों, आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों।’ ट्रोलर के इस कमेन्ट पर फिर अभिनेत्री ने जवाब में लिखा – ‘जी संभव है! यदि वह फैन हैं तो उस प्रेम को सलाम, पर महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातन काल की बात हो गई है। हम अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। उस मुकाबले दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है।’ बता दे अभिनेत्रियों को आए दिन इस तरह से ट्रोलिंग का सामना सोशल मीडिया पर करना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here