चुनाव से पहले किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 2 लाख रूपये तक का कर्जा होगा माफ

अगले साल पंजाब में होने वाले विधान सभा चुनाव  से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। पंजाब सरकार ने किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की है और बताया है कि जिन किसानों का क्रॉप लोन है, उसे माफ किया जाएगा।

0
134
चित्र साभार: ट्विटर @CMOPb

अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस लगातार अलग-अलग तरह से अपने मतदाताओं को आकर्षित करने का काम कर रही है।  इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐलान किया है कि जिन किसानों ने फसल पर लोन लिया है उसे माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी  ने बताया कि जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम जमीन है, उनके 2 लाख रुपये तक के क्रॉप लोन माफ किया जाएगा। इसके साथ ही भूमिहीन मजदूरों के कर्ज भी माफ होंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार कर्जदार किसानों के खातों में 2 हजार करोड़ रुपये जमा करवाएगी। ये रकम अगले 10 से 15 दिन में पहुंच जाएगी।

1.5 लाख किसानों को होगा फायदा

जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार के इस निर्णय से 1.5 लाख किसानों को फायदा होगा। बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने 5.63 लाख किसानों का 4 हजार 610 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। इनमें से 1.34 लाख छोटे किसानों को 980 करोड़ रुपये की राहत मिली थी। वहीं 4.29 लाख सीमांत किसानों को 3 हजार 630 करोड़ रुपये की कर्ज माफी का फायदा मिला था। कर्जमाफी के साथ ही पंजाब सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी मांग को स्वीकार करते हुए किसानों के खिलाफ दर्ज केस को माफ करने का फैसला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here