निक जोनस से पहले 2014 में इस व्यक्ति ने की थी प्रियंका चोपड़ा से शादी, एक ट्वीट कर किया खुलासा

0
1127

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी की थी, ये बात सभी जानते है। लेकिन हाल ही में एक शख्स ने दावा किया है कि वे आज से 6 साल पहले 2014 में ही प्रियंका से शादी कर चुके है। Brandon Schuster नाम के एक व्यक्ति ने ये दावा करते हुए एक ट्वीट किया है। उनका यह ट्वीट मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस Chrissy Teigen ने रिट्वीट भी किया है, जिसके बाद सुर्खियों का बाज़ार गर्म हो गया है।

Brandon Schuster ने अपने ट्वीट में लिखा, “साल 2014 में मैं प्रियंका चोपड़ा से शादी कर चुका हूँ। ताम्पा में हुए एक इवेंट के दौरान मैंने उनके गले में स्वागत के लिए दो मालाएं पहनाई थी। उस समय मुझे यह बात पता नहीं थी कि भारतीय परंपरा में इस रीति रिवाज से शादी हो जाती है। अगले दिन मैं लगातार एक्सक्लूज़िव इंटरव्यूज़ दे रहा था।” उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह ट्वीट Brandon ने Chrissy Teigen के एक सवाल के बाद किया था, जिसमें एक्ट्रेस अपने फैंस से पूछ रही थी कि कि क्या आप कभी एक मिनट के लिए फेमस हुए है। प्रियंका चोपड़ा को लेकर यह बात जब सुर्खियों में आने लगी तो Brandon ने एक स्टेटमेंट जारी कहा है कि ये सब केवल मजाक की बात है। हकीकत में उनकी और प्रियंका की शादी नहीं हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here