राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार में होगा पुरस्कार वितरण समारोह, अरुण जेटली समेत 141 लोगों को पद्म पुरस्कारों से किया जाएगा सम्मानित

आज भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 2020 और 2021 के लिए चुने गए लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। वर्ष 2020 और 2021 के लिए पद्म पुरस्कारों में सबसे बड़े पद्म विभूषण से सात-सात लोगों, पद्म भूषण से क्रमश: 16 और 10 लोगों और पद्म श्री से क्रमश: 118 और 102 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

0
263
चित्र साभार: ट्विटर @rashtrapatibhvn

आज राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह सोमवार से लेकर मंगलवार तक चलेगा। इस समारोह में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी सेवाएं देने वाले लोगों को पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित करेंगे। बताया जा रहा है कि 141 लोगों को वर्ष 2020 के लिए और मंगलवार को 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2020 और 2021 के लिए पद्म पुरस्कारों में सबसे बड़े पद्म विभूषण से सात-सात लोगों को सम्मानित किया जाएगा तो वहीं पद्म भूषण से क्रमश: 16 और 10 लोगों और पद्म श्री से क्रमश: 118 और 102 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

साल 2020 के लिए इन्हें मिलेगा पद्म विभूषण

पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नाडीज (मरणोपरांत)
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (मरणोपरांत)
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)
मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ (मरणोपरांत)
कला के लिए उत्तर प्रदेश के पंडित छन्नूलाल मिश्र
खेल के लिए मणिपुर की मैरी काम
अध्यात्म के लिए कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी (मरणोपरांत)

साल 2021 के लिए इन्‍हें पद्म विभूषण

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी
तमिलनाडु के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला)
मौलाना वहीदुद्दीन खान
बीबी लाल
अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी

साल 2020 के लिए इन्‍हें पद्म भूषण

जम्मू-कश्मीर के मुजफ्फर हुसैन बेग (सार्वजनिक मामले)
उत्तराखंड के अनिल प्रकाश जोशी (सामाजिक कार्य)
गुजरात के बालकृष्ण दोषी (आर्किटेक्चर)
महाराष्ट्र के आनंद महिंद्रा (व्यापार एवं उद्योग)
तेलंगाना की पीवी संधू (खेल)
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर (मरणोपरांत)
अमेरिका के जगदीश सेठ (साहित्य एवं शिक्षा) शामिल हैं।

साल 2020 के लिए ये होंगे पद्म श्री से सम्मानित

उत्तर प्रदेश की डा. पद्मावती बंदोपाध्याय (चिकित्सा)
नरिंदर नाथ खन्ना (चिकित्सा)
संजीव बिकचंदानी (व्यापार एवं उद्योग)
योगेश प्रवीण (साहित्य एवं शिक्षा)
जीतू राय (खेल)
मुहम्मद शरीफ (सामाजिक कार्य)
दया प्रकाश सिन्हा (कला)
हरीश चंद्र वर्मा (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
झारखंड के गुरु शशधर आचार्य (कला)
मधु मंसुरी हसमुख (कला)
उत्तराखंड के डा. योगी एरोन (चिकित्सा)
कल्याण सिंह रावत (सामाजिक कार्य)
दिल्ली के जयप्रकाश अग्रवाल (व्यापार एवं उद्योग)
मीनाक्षी जैन (साहित्य एवं शिक्षा)
नवीन खन्ना (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
पंजाब के जगदीश लाल आहूजा (सामाजिक कार्य)
बिहार के सुजोय के गुहा (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
बिमल कुमार जैन (सामाजिक कार्य)
शांति जैन (कला)
डा. शांति राय (चिकित्सा)
श्याम सुंदर शर्मा (कला)
वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत-विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)

इसके अलावा आपको बता दें कि पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में राजस्थान के हिम्मत राम भांभू (सामाजिक कार्य), ऊषा चौमर (सामाजिक कार्य), उस्ताद अनवर खान मांगनियार (कला), मुन्ना मास्टर (कला), छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान (कला), मध्य प्रदेश के पुरुषोत्तम दधीच (कला), अब्दुल जब्बार (मरणोपरांत-सामाजिक कार्य), नेमनाथ जैन (व्यापार एवं उद्योग), डा. लीला जोशी (चिकित्सा), जम्मू-कश्मीर के शिव दत्त निर्मोही (साहित्य एवं शिक्षा), हिमाचल प्रदेश के प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र (साहित्य एवं शिक्षा) और हरियाणा की रानी रामपाल (खेल) का नाम भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here