अमृता फडणवीस ने साधा प्रियंका चतुर्वेदी पर निशाना, प्रियंका चतुर्वेदी को कहा दल बदलू

महाराष्ट्र की दो दिग्गज महिलाओं के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शिव सेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को दल बदलू कहकर संबोधित किया है।

0
520

महाराष्ट्र में लगातार किसी ना किसी मुद्दे पर राजनीति होती रहती है। पिछले कुछ महीनों में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर महाराष्ट्र में कई महीनों तक सक्रिय राजनीति चली है। लगातार अर्नब गोस्वामी तथा महाराष्ट्र सरकार के बीच चले विवाद सबके सामने हैं। उसके बाद कंगना तथा संजय राउत के बीच हुआ विवाद भी महाराष्ट्र की राजनीति की एक प्रमुख वजह बना। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 23 अक्टूबर 2020 को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और शिवसेना नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। इस जंग का प्रमुख कारण 50 हजार पुलिस कर्मियों की सैलरी अकाउंट दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने का मुद्दा है। कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता तथा वर्तमान में शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सैलरी अकाउंट स्थानांतरित करने को लेकर कहा सैलरी अकाउंट स्थानांतरित करना बेहद जरूरी था क्योंकि एक्सिस बैंक को बेहद मनमाने ढंग से चुना गया था और राज्य कर्मचारियों की सैलरी अकाउंट उसमें ट्रांसफर हुए थे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्रियंका चतुर्वेदी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, “कि वह नहीं समझेंगे कड़ी मेहनत और ईमानदारी क्या होती है?” अमृता फडणवीस ने प्रियंका चतुर्वेदी को दल बदलू भी कहा। उन्होंने बताया कि साल 2005 की तकनीक और सेवाओं में खातों का अधिग्रहण किया गया था। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि एक्सिस बैंक उनके घर का बैंक नहीं है और वह प्राइवेट सेक्टर बैंक की सूची में तीसरा सबसे बड़ा बैंक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here