अमिताभ बच्चन को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड, केंद्रीय मंत्री ने ट्वीटर के जरिए शेयर की जानकारी

0
240

बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम एक और उपलब्धि शामिल हो गई है। उनका नाम वर्ष 2018 के दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। यह अवार्ड बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवार्ड माना जाता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को ट्वीटर के जरिए यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने बच्चन को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, “लेजेंड अमिताभ बच्चन जो दो पीढ़ी से हमे प्रेरणा दे रहे हैं, उन्हें दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए एकमत से चुना गया है। पूरा देश और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय उनके लिए खुश है।”

इस अवार्ड की शुरुआत 1969 में हुई थी और इसी वर्ष बच्चन ने फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अवार्ड की घोषणा होने के बाद से ही बॉलीवुड जगत के सभी स्टार और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। 77 वर्ष की उम्र में भी आज वह लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल वह छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करने में व्यस्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here