कोरोना की जंग के बीच सचिन तेंदुलकर ने की बड़ी घोषणा, 1 महीने तक करेंगे ये काम

0
457

भारत में कोरोना का संक्रमण अब तेज़ी से फैलना शुरू हो गया है। इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या देश भर में 7500 के पास पहुंच चुकी है। जिसके कारण 14 अप्रैल तक जारी लॉकडाउन को भी आगे बढ़ाने की बात चल रही है। ऐसे समय में खेल जगत के कई बड़े सितारें अपनी ओर से हर संभव मदद का योगदान दे रहें है। क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर एक बार गरीब परिवारों की मदद करने के लिए आगे आए है। पीएम-केयर्स फंड में 50 लाख की आर्थिक सहायता करने के बाद सचिन तेंदुलकर ने अब प्रभावितों की मदद के लिए एक और ऐलान किया है।

सचिन ने एक एनजीयो के माध्यम से शिवाजी नगर और गोवंदी एरिया के लोगों को एक महीने तक राशन देने का ऐलान किया है। इसके तहत करीब 5000 लोगों को सचिन तेंदुलकर की ओर से महीने भर तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। इस बात की जानकारी गैर सरकारी संगठन अपनालय ने ट्वीट के जरिये दी। अपनालय ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट कर सचिन को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘शुक्रिया सचिन तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिये। अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद करता है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे।

ट्वीट का जवाब देते हुए सचिन ने लिखा ‘अपनालय को शुभकामनायें और जरूरतमंदों के लिए अपना काम जारी रखिए’। बता दें कि सचिन अलावा कई और भारतीय क्रिकेटर भी लॉकडाउन के बीच गरीब परिवारों की लगातार मदद कर रहे है। इसमें इरफान पठान, युसूफ पठान, सुरेश रैना, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा जैसे खिलाडियों का नाम शामिल है।

Image Source: Tweeted by @sachin_rt

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here